Aarti Bhagwan Mahavir Ki

॥ आरती भगवान महावीर की ॥
॥ Aarti Bhagwan Mahavir Ki ॥

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो।
कुंडलपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभो॥ ॥ ॐ जय…..॥ १ ॥

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी, स्वामी वैभव था भारी।
बाल ब्रह्मचारी व्रत पाल्यौ तपधारी ॥ ॐ जय…..॥ २ ॥

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी।
माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी ॥ ॐ जय…..॥ ३ ॥

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो।
हिंसा पाप मिटाकर, सुधर्म परिचार्यो ॥ ॐ जय…..॥ ४ ॥

इह विधि चांदनपुर में अतिशय दरशायौ।
ग्वाल मनोरथ पूर्‌यो दूध गाय पायौ ॥ ॐ जय…..॥ ५ ॥

प्राणदान मन्त्री को तुमने प्रभु दीना।
मन्दिर तीन शिखर का, निर्मित है कीना ॥ ॐ जय…..॥ ६ ॥

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी।
एक ग्राम तिन दीनों, सेवा हित यह भी ॥ ॐ जय…..॥ ७ ॥

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवै।
होय मनोरथ पूरण, संकट मिट जावै ॥ ॐ जय…..॥ ८ ॥

निशि दिन प्रभु मन्दिर में, जगमग ज्योति जरै।
हरि प्रसाद चरणों में, आनन्द मोद भरै ॥ ॐ जय…..॥ ९ ॥

॥ इति आरती भगवान महावीर सम्पूर्णम ॥

Related Post

Aarti Shri Guru Gorakh Nath Ji Ki

॥ आरती श्री गुरु गोरख नाथ जी की ॥ ॥ Aarti Shri Guru Gorakh Nath Ji Ki ॥ जय गोरख…

Aarti Shri Krishan Ji Ki

॥ आरती श्री कृष्ण जी की ॥ ॥ Aarti Shri Krishan Ji Ki ॥ ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु…

Shri Ganesh Ji Ki Aarti

॥ श्री गणेश जी की आरती ॥ ॥ Shri Ganesh Ji Ki Aarti ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश…

Aarti Shri Tulsi Mata Ki

॥ आरती श्री तुलसी माता की ॥ ॥ Aarti Shri Tulsi Mata Ki ॥ जय जय तुलसी माता सब जग…

Aarti Shri Surya Ji

॥ आरती श्री सूर्य जी ॥ ॥ Aarti Shri Surya Ji ॥ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। त्रिभुवन –…