Aarti Ekadashi Ki

॥ आरती एकादशी की ॥
॥ Aarti Ekadashi Ki ॥

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता ।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता ॥ ॐ॥ १

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी ।
गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी ॥ॐ॥ २

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई॥ ॐ॥ ३

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है,
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै ॥ ॐ ॥ ४

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै।
शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै ॥ ॐ ॥ ५

विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी,
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की ॥ ॐ ॥ ६

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली,
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली ॥ ॐ ॥ ७

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी,
नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी॥ ॐ ॥ ८

योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी ॥ ॐ ॥ ९

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए।
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥ ॐ ॥ १०

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला॥ ॐ ॥ ११

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी ॥ ॐ ॥ १२

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूं विनती पार करो नैया ॥ ॐ ॥ १३

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी॥
शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी ॥ ॐ ॥ १४

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै॥ ॐ ॥ १५

॥ इति आरती एकादशी सम्पूर्णम ॥

Related Post

Aarti Shri Vashno Devi

॥ आरती श्री वैष्णो देवी ॥ ॥ Aarti Shri Vashno Devi ॥ जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता। हाथ…

Aarti Shri Shani Dev Ji Ki

॥ आरती श्री शनि देवजी की ॥ ॥ Aarti Shri Shani Dev Ji Ki ॥ जय जय श्री शनिदेव भक्तन…

Aarti Shri Sita Ji Ki

॥ आरती श्री सीता जी की ॥ ॥ Aarti Shri Sita Ji Ki ॥ सीता बिराजथि मिथिलाधाम सब मिलिकय करियनु…

Aarti Shri Saraswati Ji Ki

॥ आरती श्री सरस्वती जी की ॥ ॥ Aarti Shri Saraswati Ji Ki ॥ कज्जल पुरित लोचन भारे, स्तन युग…

Hanuman Ji Ki Aarti

॥ हनुमानजी की आरती ॥ ॥ Hanuman Ji Ki Aarti ॥ मनोजवं मारुत तुल्यवेगं ,जितेन्द्रियं,बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥ वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं…