Aarti Shri Baba Balak Nath Ji Ki

॥ आरती श्री बाबा बालक नाथ जी की ॥
॥ Aarti Shri Baba Balak Nath Ji Ki ॥

ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया, दस जनों की नैया भव से पार करे,
ॐ जय कलाधारी हरे…

बालक उमर सुहानी, नाम बालक नाथा,
अमर हुए शंकर से, सुन के अमर गाथा ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

शीश पे बाल सुनैहरी, गले रुद्राक्षी माला,
हाथ में झोली चिमटा, आसन मृगशाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

सुंदर सेली सिंगी, वैरागन सोहे,
गऊ पालक रखवालक, भगतन मन मोहे ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

अंग भभूत रमाई, मूर्ति प्रभु रंगी,
भय भज्जन दुःख नाशक, भरथरी के संगी ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

रोट चढ़त रविवार को, फल, फूल मिश्री मेवा,
धुप दीप कुदनुं से आनंद सिद्ध देवा ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

भक्तन हित अवतार लियो, प्रभु देख के कल्लू काला,
दुष्ट दमन शत्रुहन , सबके प्रतिपाला ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

श्री बालक नाथ जी की आरती, जो कोई नित गावे,
कहते है सेवक तेरे, मन वाच्छित फल पावे ।
ॐ जय कलाधारी हरे…

ॐ जय कलाधारी हरे, स्वामी जय पौणाहारी हरे,
भक्त जनों की नैया , दस जनों की नैया भव से पार करे,
ॐ जय कलाधारी हरे ।

॥ इति आरती श्री बाबा बालक नाथ सम्पूर्णम ॥

Related Post

Aart Shri Kunj Bihari Ki

॥ आरती श्री कुंज बिहारी की ॥ ॥ Aart Shri Kunj Bihari Ki ॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी…

Aarti Shri Shyam Baba Ki

॥ आरती श्री श्यामबाबा की ॥ ॥ Aarti Shri Shyam Baba Ki ॥ ॐ जय श्री श्याम हरे , बाबा…

Aarti Shri Kalimata Ki

॥ आरती श्री कालीमाता की ॥ ॥ Aarti Shri Kalimata Ki ॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा ,हाथ जोड…

Shri Ganesh Ji Ki Aarti

॥ श्री गणेश जी की आरती ॥ ॥ Shri Ganesh Ji Ki Aarti ॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश…

Aarti Shri Tulsi Mata Ki

॥ आरती श्री तुलसी माता की ॥ ॥ Aarti Shri Tulsi Mata Ki ॥ जय जय तुलसी माता सब जग…