Aarti Shri Sai Baba Ki

॥ आरती श्री साईं बाबा की ॥
॥ Aarti Shri Sai Baba Ki ॥

ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अव-तरे, ॐ जय साईं हरे।
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे।
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे।
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे।
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे।
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे॥
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय॥

॥ आरती श्री साईं बाबा सम्पूर्णम ॥

Related Post

Aarti Shri Gayatri Mata Ki

॥ आरती श्री गायत्री माता की ॥ ॥ Aarti Shri Gayatri Mata Ki ॥ जयति जय गायत्री माता, जयति जय…

Shiv Ji Ki Aarti

॥ शिवजी जी की आरती ॥ ॥ Shiv Ji Ki Aarti ॥ जय शिव ओंकारा हर जय शिव ओंकारा ब्रह्मा…

Aarti Bhagwan Shri Dhanwantri Ji Ki

॥ आरती भगवान श्री धन्वंतरि जी की ॥ ॥ Aarti Bhagwan Shri Dhanwantri Ji Ki ॥ जय धन्वंतरि देवा, जय…

Aart Shri Kunj Bihari Ki

॥ आरती श्री कुंज बिहारी की ॥ ॥ Aart Shri Kunj Bihari Ki ॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी…

Aarti Shri Radha Ji

॥ आरती श्री राधा जी ॥ ॥ Aarti Shri Radha Ji ॥ ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण ॐ…