All Astrology Solutions

All Astrology Solutions

All Astrology Solutions
Shri Santoshi Mata Chalisa

॥ श्री सन्तोषी माता चालीसा ॥
॥ Shri Santoshi Mata Chalisa ॥

॥ दोहा ॥
बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार ।
ध्यान धरत ही होत नर दुःख सागर से पार ॥

भक्तन को सन्तोष दे सन्तोषी तव नाम ।
कृपा करहु जगदम्ब अब आया तेरे धाम ॥

॥ चौपाई ॥
जय सन्तोषी मात अनूपम । शान्ति दायिनी रूप मनोरम ॥
सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा । वेश मनोहर ललित अनुपा ॥

श्वेताम्बर रूप मनहारी । माँ तुम्हारी छवि जग से न्यारी ॥
दिव्य स्वरूपा आयत लोचन । दर्शन से हो संकट मोचन ॥

जय गणेश की सुता भवानी । रिद्धि-सिद्धि की पुत्री ज्ञानी ॥
अगम अगोचर तुम्हरी माया । सब पर करो कृपा की छाया ॥

नाम अनेक तुम्हारे माता । अखिल विश्व है तुमको ध्याता ॥
तुमने रूप अनेकों धारे । को कहि सके चरित्र तुम्हारे ॥

धाम अनेक कहाँ तक कहिये । सुमिरन तब करके सुख लहिये ॥
विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी । कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी ॥

कलकत्ते में तू ही काली । दुष्ट नाशिनी महाकराली ॥
सम्बल पुर बहुचरा कहाती । भक्तजनों का दुःख मिटाती ॥

ज्वाला जी में ज्वाला देवी । पूजत नित्य भक्त जन सेवी ॥
नगर बम्बई की महारानी । महा लक्श्मी तुम कल्याणी ॥

मदुरा में मीनाक्शी तुम हो । सुख दुख सबकी साक्शी तुम हो ॥
राजनगर में तुम जगदम्बे । बनी भद्रकाली तुम अम्बे ॥

पावागढ़ में दुर्गा माता । अखिल विश्व तेरा यश गाता ॥
काशी पुराधीश्वरी माता । अन्नपूर्णा नाम सुहाता ॥

सर्वानन्द करो कल्याणी । तुम्हीं शारदा अमृत वाणी ॥
तुम्हरी महिमा जल में थल में । दुःख दारिद्र सब मेटो पल में ॥

जेते ऋषि और मुनीशा । नारद देव और देवेशा ।
इस जगती के नर और नारी । ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी ॥

जापर कृपा तुम्हारी होती । वह पाता भक्ति का मोती ॥
दुःख दारिद्र संकट मिट जाता । ध्यान तुम्हारा जो जन ध्याता ॥

जो जन तुम्हरी महिमा गावै । ध्यान तुम्हारा कर सुख पावै ॥
जो मन राखे शुद्ध भावना । ताकी पूरण करो कामना ॥

कुमति निवारि सुमति की दात्री । जयति जयति माता जगधात्री ॥
शुक्रवार का दिवस सुहावन । जो व्रत करे तुम्हारा पावन ॥

गुड़ छोले का भोग लगावै । कथा तुम्हारी सुने सुनावै ॥
विधिवत पूजा करे तुम्हारी । फिर प्रसाद पावे शुभकारी ॥

शक्ति-सामरथ हो जो धनको । दान-दक्शिणा दे विप्रन को ॥
वे जगती के नर औ नारी । मनवांछित फल पावें भारी ॥

जो जन शरण तुम्हारी जावे । सो निश्चय भव से तर जावे ॥
तुम्हरो ध्यान कुमारी ध्यावे । निश्चय मनवांछित वर पावै ॥

सधवा पूजा करे तुम्हारी । अमर सुहागिन हो वह नारी ॥
विधवा धर के ध्यान तुम्हारा । भवसागर से उतरे पारा ॥

जयति जयति जय सन्कट हरणी । विघ्न विनाशन मंगल करनी ॥
हम पर संकट है अति भारी । वेगि खबर लो मात हमारी ॥

निशिदिन ध्यान तुम्हारो ध्याता । देह भक्ति वर हम को माता ॥
यह चालीसा जो नित गावे । सो भवसागर से तर जावे ॥

॥ इति श्री सन्तोषी माता चालीसा सम्पूर्णम ॥

आज का पंचांग ( Wed 29 Apr 2026 )

स्थान

अमृतसर, पंजाब, भारत

तिथि

  • त्रयोदशी, 28 Apr 2026 18:52:24 से 29 Apr 2026 19:52:08 तक
  • चतुर्दशी, 29 Apr 2026 19:52:09 से 30 Apr 2026 21:13:05 तक

वार

बुधवार

नक्षत्र

  • हस्त, 28 Apr 2026 22:36:12 से 30 Apr 2026 00:16:23 तक
  • चित्रा, 30 Apr 2026 00:16:24 से 01 May 2026 02:16:47 तक

सूर्यौदय

29 Apr 2026 05:51:31

सूर्यास्त

29 Apr 2026 19:04:42

चंद्रोदय

29 Apr 2026 17:07:49

चंद्रस्थ

30 Apr 2026 04:39:09

योग

हर्षण

28 Apr 2026 21:04:12 से 29 Apr 2026 20:51:16 तक

वज्र

29 Apr 2026 20:51:17 से 30 Apr 2026 20:54:44 तक

शुभ काल

अमृत काल

  • 29 Apr 2026 17:50:12 से 29 Apr 2026 19:32:52 तक

ब्रह्म मुहूर्त

  • 29 Apr 2026 04:15:34 से 29 Apr 2026 05:03:32 तक

अशुभ काल

राहू

  • 29 Apr 2026 12:28:03 से 29 Apr 2026 14:07:11 तक

यम गण्ड

  • 29 Apr 2026 07:30:39 से 29 Apr 2026 09:09:47 तक

कुलिक

  • 29 Apr 2026 10:48:55 से 29 Apr 2026 12:28:03 तक

दुर्मुहूर्त

  • 29 Apr 2026 12:01:35 से 29 Apr 2026 12:54:27 तक

वर्ज्यम्

  • 29 Apr 2026 07:35:12 से 29 Apr 2026 09:18:12 तक